Homeउत्तर प्रदेशमां कात्यायनी की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु: घरों...

मां कात्यायनी की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु: घरों में भक्तों ने की परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना – Siddharthnagar News


इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मां कात्यायनी की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु।

चैत्र नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

बेलहिया मंदिर, योगमाया देवी मंदिर, गालापुर मंदिर और पल्टा देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

मंदिरों में फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। पंडित ठाकुर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से एक मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व है।

श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में लाल चुनरी, श्रृंगार सामग्री, नारियल, पुष्प और फल अर्पित किए। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कई घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया।

व्रती महिलाओं ने मां कात्यायनी के स्वरूप की कथा का श्रवण किया। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा करने के बाद मंदिरों में भी दर्शन किए। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मंदिरों में पहुंचे और मां की आराधना की।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version