Homeराज्य-शहरमां की याददाश्त वापस आने पर लापता बच्चा मिला: दमोह पुलिस...

मां की याददाश्त वापस आने पर लापता बच्चा मिला: दमोह पुलिस गुवाहाटी से लाई, आश्रम अध्यक्ष ने नाम बदलकर रखा था – Damoh News


पुलिस ने बच्चे को परिजन को सौंप दिया है।

दमोह पुलिस ने दो साल से लापता 6 साल के बच्चे को गुवाहाटी के एक आश्रम से संरक्षण में लिया है। बच्चे को बुधवार को एसपी ने उसके परिवार को सौंप दिया।

.

एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के अनुसार, विजय चकवर्ती ने 7 जुलाई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी पत्नी रामरति 6 साल के बेटे के साथ लापता हो गई थी। पुलिस ने 22 सितंबर को रामरति को खोज लिया। उस समय उनकी याददाश्त चली गई थी। केरल में इलाज के बाद स्वस्थ होने पर उन्होंने बताया कि बेटा गुवाहाटी के शांति धाम आश्रम में है।

3 अप्रैल को पुलिस गुवाहाटी गई थी

दिसंबर 2024 में परिवार गुवाहाटी गया, लेकिन आश्रम ने बच्चे से मिलने नहीं दिया। शिकायत के बाद 3 अप्रैल को दमोह पुलिस गुवाहाटी पहुंची। नूनमति थाना क्षेत्र के लेरेला खूड़ी मेमोरियल होम शांतिनगर आश्रम की अध्यक्ष प्रेमलता सैक्या ने बच्चे के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया।

बच्चे का नाम बदलकर स्कूल में प्रवेश कराया था

बाल कल्याण समिति की मदद लेने के बाद भी आश्रम ने सहयोग नहीं किया। प्रेमलता के बेटे ने पुलिस से दुर्व्यवहार किया। जांच में पता चला कि आश्रम की अध्यक्ष ने बच्चे का नाम बदलकर स्कूल में एडमिशन करा दिया था।

कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी।

प्रेमलता सैक्या और उनके बेटे के खिलाफ नूनमति थाने में अपहरण और शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बच्चे की तलाश में इंदौर की संस्था होम आगे का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version