Homeपंजाबमानसा में दहेज के लिए बारात रोकने की धमकी: 2 दिन...

मानसा में दहेज के लिए बारात रोकने की धमकी: 2 दिन पहले मांगे सोने के कड़े और बाइक, थाने पहुंचा लड़की पक्ष – Mansa News


थाने में शिकायत लेकर पहुंचे लड़की पक्ष के लोग।

पंजाब के मानसा जिले में दहेज की मांग का एक मामला सामने आया है। बुधलाड़ा के पास बचछूयाना गांव की एक लड़की की शादी दो दिन बाद होनी थी। बारात मानसा जिले के ख्याला कला गांव से आनी थी। लड़की के परिवार ने बुधलाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत

.

लड़की की कार्रवाई की मांग

लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के वाले दहेज में सोने का कड़ा और मोटरसाइकिल मांग रहे हैं। लड़के वालों ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो वे बारात नहीं लाएंगे। पीड़ित लड़की की मां गुरमीत कौर, लखविंदर सिंह और अन्य रिश्तेदारों ने लड़के वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ लड़के के परिवार का कहना है कि उन्होंने कोई दहेज नहीं मांगा है।

जानकारी देते हुए लड़की पक्ष।

लड़के पक्ष ने आरोप बताए बेबुनियाद

वे लड़की से शादी करने को तैयार हैं और उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। बुधलाड़ा थाना इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों को थाने बुलाया गया है। लड़के का परिवार दहेज मांगने से इनकार कर रहा है। उनका कहना है कि वे शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन अब लड़की वाले अपनी बेटी को भेजना नहीं चाहते। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version