Homeझारखंडशराब पर पैसे खर्च करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद: गढ़वा...

शराब पर पैसे खर्च करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद: गढ़वा में पति ने कुदाल से मारकर की पत्नी की हत्या, तीन बच्चों की मां थी 27 साल की महिला – Garhwa News



मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। (फाइल)

गढ़वा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रंका थाना क्षेत्र के भलुवानी के गोता टोला में एक पति ने अपनी पत्नी की कुदाल से मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान बेबी देवी (27) के रूप में हुई है। वह पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो गांव की रहने व

.

घटना का कारण पैसों का दुरुपयोग था। आरोपी रामजन्म सिंह ने मजदूरी से कमाए 1000 रुपए शराब में खर्च कर दिए थे। बुधवार रात पत्नी ने इस पर आपत्ति जताई। इससे दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर रामजन्म ने गुरुवार तड़के सोती हुई पत्नी पर कुदाल से हमला कर दिया।

कुदाल समेत अन्य सामान बरामद

सूचना मिलते ही रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह और पुलिस सब इंस्पेक्टर सुहागिन सोरेन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त कुदाल समेत अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।

मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version