बालाघाट में मानसिक बीमारी से परेशान बुजुर्ग महिला ने जहर खा लिया था। इलाज के दौरान आज गुरुवार को जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। महिला ने जहर खाने के छह दिन बाद दम तोड़ा। मृतका का नाम शिशुलाबाई (70) पति ब्रजलाल उईके था। जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर की शिकायत पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव बरामद किया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना वारासिवनी थाना क्षेत्र के नारवंजपार की है। बुजुर्ग के बेटे रूपचंद उईके ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से बीमार थीं। 12 सितंबर को जब पूरा परिवार खेत गया था, तब मां घर में अकेली थीं। बेटा बोला-जहरीली कीटनाशक दवा खा ली थी उन्होंने खेत में डालने वाली जहरीली कीटनाशक दवा खा ली थी। जानकारी मिलने पर उन्हें पहले वारासिवनी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि इस मामले में शून्य पर मर्ग दर्ज किया गया है। परिजनों के बयान भी लिए गए हैं। मामले की आगे की जांच संबंधित थाना पुलिस करेगी।




