Homeउत्तर प्रदेशमुकदमे से लौट रहे बुजुर्ग पर जानलेवा हमला: पीड़ित का आरोप...

मुकदमे से लौट रहे बुजुर्ग पर जानलेवा हमला: पीड़ित का आरोप हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा – Pratapgarh News


मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुजुर्ग का अस्पताल में चल रहा इलाज।

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला हुआ है। राम आसरे सिंह नाम के बुजुर्ग मुकदमे की पैरवी करके घर लौट रहे थे। घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हिस्ट्रीशीटर अनिल कुमार सिंह और उनके दो रिश्तेदारों ने उन्हें घेर लिया।

आरोपियों में अनिल कुमार सिंह के अलावा उनके भांजे मनीष कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं। दोनों भांजे रायबरेली के रहने वाले हैं। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से बुजुर्ग को अकेला पाकर लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में बुजुर्ग के सर में गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित के बेटे ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बेटे ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह हिस्ट्रीशीटर का पक्ष ले रही है। उनका कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया और मामले को फर्जी बताया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version