मुरैना के खेड़ा मेवदा गांव में गुरुवार सुबह शिकारियों ने एक नीलगाय पर हमला कर दिया। हमले में नीलगाय का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने देखकर गौसेवकों को सूचना दी।
.
सूचना मिलते ही गौसेवक रुद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल नीलगाय को ई-रिक्शा में रखकर जिला पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई।
हमले में नीलगाय का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।
गौसेवक रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे ही खेड़ा मेवदा में नीलगाय पर हमले की जानकारी मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि मुरैना जिले में नीलगायों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मोगिया शिकारियों द्वारा इस तरह के हमले किए जा रहे हैं।