Homeमध्य प्रदेशम्याना थाना क्षेत्र की घटना: लड़की को अगवा करने आए बदमाशों...

म्याना थाना क्षेत्र की घटना: लड़की को अगवा करने आए बदमाशों ने गफलत में भाभी को किया किडनैप, छोड़ने से पहले दुष्कर्म – Guna News


म्याना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के अपहरण और दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 8 आरोपी एक घर में घुसे और पूरे परिवार के सामने उनके घर की बहू को घसीटते हुए अपहृत करके ले गए। दरअसल आरोपी उस परिवार की बेटी को किडनैप करने के लिए आए थे, लेकिन गल

.

रास्ते में एक आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया और उसे नाले के पास फेंककर चले गए। घटना सामने आने के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 4 सगे भाई हैं।

जानकारी के अनुसार 8-9 जून की रात 08 लोग छगन भिलाला, सोनू भिलाला, तोरन भिलाला, कैलाश भिलाला, अंतर सिंह भिलाला, दीप सिंह भिलाला, राजेश भिलाला और मसरया भिलाला पीड़िता के घर में घुस गए। यहां से 4 आरोपी छत पर सो रही पीड़िता को घसीटते हुए नीचे ले आए। इतने में परिजन भी जाग गए, लेकिन आरोपी अधिक संख्या में थे और हंसिया आदि लिए थे। यहां से वे पीड़िता को अपहृत कर साथ ले गए।

जब वहां से कुछ दूर जाने के बाद पता चला कि वह गलत लड़की को उठा लाए हैं। इस पर सबने कहा कि इसे वापस छोड़कर आओ। इस पर सोनू भिलाला अपने दो और साथियों के साथ उसे वापस छोड़ने आया। रास्ते में सोनू ने डरा धमकाकर मारपीट कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पूरे परिवार के सामने घसीटते हुए ले गए, जल्दबाजी में चेहरा तक नहीं देखा

शादी से इनकार किया तो अपहरण करने पहुंचे

पुलिस के अनुसार आरोपियों में शामिल 4 सगे भाइयों में से एक की शादी की बात पीड़िता की ननद से चल रही थी, लेकिन शादी तय नहीं हुई। यह बात उन्हें इतनी चुभी कि वे अपहरण करने के लिए पहुंच गए। जब आरोपी घर में घुसे तो लड़की अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। उसकी भाभी अपने पति के छत पर सो रही थी। दोनों की उम्र लगभग एक ही है जिसके कारण आरोपी समझ नहीं पाए और महिला को छत से घसीटते हुए नीचे लाए।

^पीड़िता के शिकायत करने के बाद पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई थी। 24 घंटे के अंदर प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित उसके सभी सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में चार सगे भाई हैं। -विवेक अष्ठाना, एसडीओपी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version