Homeउत्तर प्रदेशयूपी में योगी सरकार के 8 साल पूरे: बाराबंकी में भाजपा...

यूपी में योगी सरकार के 8 साल पूरे: बाराबंकी में भाजपा 14 अप्रैल तक मनाएगी विशेष उत्सव, बाइक रैली भी निकाली जाएगी – Barabanki News


सरफराज वारसी | बाराबंकी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा बड़े पैमाने पर उत्सव मनाएगी। यह विशेष अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा जिला मुख्यालय बाराबंकी में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि सीएम योगी ने पीएम मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र को प्रदेश में साकार किया है। उत्तर प्रदेश अब केंद्र सरकार की 45 से अधिक योजनाओं में अव्वल है। प्रदेश में सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे और मेट्रो नेटवर्क है। रेल कनेक्टिविटी भी सर्वश्रेष्ठ है।

प्रयागराज कुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी ने सनातन संस्कृति को नई ऊंचाई दी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ने भयमुक्त समाज की स्थापना की है।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में 28 से 30 मार्च तक घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। हर कार्यकर्ता को एक शक्तिकेंद्र या तीन गांव की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक मंडल में लाभार्थी मेले आयोजित होंगे। इनमें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगेगी।

6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर हर बूथ पर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। प्रत्येक विधानसभा में विकास गोष्ठी होगी। युवा मोर्चा बाइक रैली निकालेगा। जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन और महिला मोर्चा का विशेष अभियान चलेगा।

जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version