Homeहरियाणारणदीप सुरजेवाला ने टोल बढ़ोतरी को बताया लूट के अड्‌डे: हरियाणा...

रणदीप सुरजेवाला ने टोल बढ़ोतरी को बताया लूट के अड्‌डे: हरियाणा सरकार पर किया हमला, बोले- लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा – Kaithal News


कांग्रेस के महासचिव और कैथल के पूर्व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजाओं को लूट के अड्डे बताया है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने हाईवे बनाने की आड़ में टोल लूट के अड्डे बनाए दिए हैं। हर साल 1 अप्रैल से 1 जुलाई के बीच टोल दरो

.

पीढ़ी दर पीढ़ी टोल टैक्स देना होगा

अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर सुरजेवाला ने एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि, हर रोज बढ़ती महंगाई से त्रस्त जनता पर 1 अप्रैल से पड़ने वाली टोल बढ़ोत्तरी की मार, “भाजपाई विश्वासघात” का जीता जागता सबूत हैं।

देश में 85000 करोड़ा सालाना की टैक्स वसूली। उन्होंने कहा कि, पूरी जिंदगी और पीढ़ी दर पीढ़ी सृष्टि के अंत तक लोगों को टोल टैक्स देना पड़ेगा। टोल वसूली से लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। देश में 85 हजार करोड़ व हरियाणा में 1500 करोड़ रुपए सालाना टोल लिया जाता है। कांग्रेस के राज में टोल रेट 1.17 रुपए प्रति किलोमीटर था, जिसे अब बढ़ाकर 3.50 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।

सुरजेवाला द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई पोस्ट

जजिया कर बताया

सुरजेवाला ने कहा कि टोल टैक्स बढ़ोतरी की मार भाजपाई विश्वासघात का जीता-जागता उदाहरण है। टोल बढ़ोतरी, पैट्रोल, डीजल और खाने की वस्तुओं में वृद्धि जजिया कर के समान है। इसकी सबसे बड़ी कीमत हरियाणा की जनता को अदा करनी पड़ रही है। हरियाणा का हर जिला व हिस्सा किसी न किसी हाईवे से जुड़ा हुआ है। एक से दूसरे जिले में जाने के लिए वाहन को टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ता है। अकेले हरियाणा में 44 टोल प्लाजा हैं।

रणदीप ने मांग की कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को टोल के नाम पर हो रही वसूली पर जनता को जवाब देना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं तो उन्हें तुरंत टोल बढ़ोतरी वापस लेने की मांग करनी चाहिए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version