Homeराज्य-शहररिटायर्ड कर्मी से 22 लाख की धोखाधड़ी की, आरोपी पकड़ाया: फर्जी...

रिटायर्ड कर्मी से 22 लाख की धोखाधड़ी की, आरोपी पकड़ाया: फर्जी चेक पर हस्ताक्षर कर निकाले थे रुपए; बैतूल स्टेशन पर गिरफ्तार – Betul News



सारणी में डब्ल्यूसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को वह बैतूल स्टेशन पर मिला। उसके पास से 19.18 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपी ने पीड़ित से खाली चेक लेकर उन पर फर्जी हस्ताक्षर कर 22.48 लाख रुप

.

पीड़ित शांतिलाल सलाम (65) ने 31 मार्च 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी संतोष यति ने उनसे विश्वास में लेकर खाली चेक प्राप्त किए। इसके बाद आरोपी ने अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 के बीच सात अलग-अलग चेकों के जरिए विभिन्न खातों में रकम ट्रांसफर कर ली।

पुलिस ने आरोपी संतोष यति (49) को बैतूल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी पाथाखेड़ा के महाराणा प्रताप राजेंद्र नगर का रहने वाला है। उसके पास से 19.18 लाख रुपए बरामद किए हैं। इसके अलावा पीड़ित के खाते में पहले जमा किए गए 3 लाख रुपए भी जब्त कर लिए गए हैं।

आरोपी को 10 मई 2025 को बैतूल न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी जयपाल इनवाती के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। मामले की जांच जारी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version