Homeझारखंडरेलवे नियंत्रण कक्ष में कार्यरत अर्जुन महतो को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया...

रेलवे नियंत्रण कक्ष में कार्यरत अर्जुन महतो को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया

धनबाद, 14 अप्रैल 2025:डीआरएमओ परिसर में सोमवार को रेलवे नियंत्रण कक्ष में कार्यरत अर्जुन महतो के सम्मान में भव्य रिटायरमेंट समारोह आयोजित किया गया। अर्जुन महतो को उनकी 39 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए सपरिवार शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य नियंत्रक प्रभारी जितेन्द्र प्रसाद ने कहा कि अर्जुन महतो न केवल एक समर्पित रेलकर्मी थे, बल्कि सामाजिक सरोकार से भी गहराई से जुड़े हुए व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि श्री महतो की कार्यशैली, अनुशासन, और मिलनसार स्वभाव सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।

इस अवसर पर मंडल के मुख्य नियंत्रक विजय चौधरी, रंजीत कुमार, आकाश गौरव, अजीत तिवारी, परमहंस पांडे, वी. के. वर्मा समेत नियंत्रण कक्ष के सभी कर्मी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि अर्जुन महतो का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनका स्नेह और मार्गदर्शन हर कर्मचारी को हमेशा याद रहेगा।सहकर्मियों ने यह भी कहा कि भले ही अर्जुन महतो अब औपचारिक रूप से सेवा से निवृत्त हो गए हों, लेकिन वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। समारोह भावुकता और सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version