Homeहरियाणारेवाड़ी में देवरानी-जेठानी पर ईंट और पत्थर से हमला: पारिवारिक विवाद,...

रेवाड़ी में देवरानी-जेठानी पर ईंट और पत्थर से हमला: पारिवारिक विवाद, एक महिला को लगे 5 टांके, 5 लोगों पर केस – Bawal News



रेवाड़ी जिले के जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर नुकीले पत्थरों और ईंटों से हमला करने के आरोप लगाए हैं। महिला सुमन की शिकायत पर जाटूसाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुर

.

चाचा ससुर को कांच फेंकने से किया था मना

जानकारी के अनुसार सुमन पत्नी महेश कुमार के ससुर चाचा राजसिंह उनके दरवाजे पर कांच फेंक रहे थे। सुमन ने जब मना किया और दरवाजा खोला, तो बाहर पांच लोग मौजूद थे। इनमें राजसिंह, उनकी बेटी पिंकी, चाची सास गायत्री, चाचा ससुर सुजान सिंह और जेठानी राजवंती शामिल थे। राजसिंह ने पिंकी से और कांच की बोतलें मंगवाई।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इसी दौरान सुमन की देवरानी मनीषा भी वहां आ गई। इसके बाद सभी ने मिलकर सुमन और मनीषा पर हमला कर दिया। सुमन के सिर और हाथ पर ईंट लगी। मनीषा के पैर में चोट के कारण 5 टांके लगे। सुमन ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल की। पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को पहले कोसली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version