लखनऊ में मौसम साफ रहने के साथ पश्चिम उत्तरी हवा चल रही है। तड़के सुबह से धूप भी निकली हुई है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का दौर जारी रहे
.
तेज सतही हवा के बाद बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 17 से 20 मार्च तक मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि, तेज सतही हवा का असर जारी रहेगा। इस बीच सड़क पर धूल भरी हवा लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से चली पूर्वा हवा मौसम में बदलाव लाएगी। इसके साथ ही मार्च के अंतिम 10 दिनों में गर्मी बढ़ेगी।