Homeपंजाबलुधियाना में विवाहिता ने किया सुसाइड: खाना खाने आए पति ने...

लुधियाना में विवाहिता ने किया सुसाइड: खाना खाने आए पति ने फंदे से लटका देखा शव, 8 साल पहले हुई थी शादी – Ludhiana News


लुधियाना में विवाहिता ने फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया है। महिला ने क्यों सुसाइड किया, इसकी जांच की जा रही है। महिला की करीब 8 साल पहले शादी हुई है। मृतक महिला आजमगढ़ की रहने वाली है। मृतका की पहचान प्रतिभा निवासी आजमगढ़ के रुप मे

.

जानकारी देते हुए मृतक प्रतिभा के पति सरवेश यादव ने कहा कि वह कासाबाद चौक थाना मेहरबार के इलाके में रहते है। सरवेश ने कहा कि 8 साल पहले उसकी शादी हुई है। उसके दो बच्चे है। कल उसकी पत्नी ने किसी के जन्म दिन पार्टी पर जाना था। वह उससे 100 रुपए लेकर गई थी।

प्रतिभा का शव।

घर पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। आज जब वह दोपहर को घर पर खाना खाने आया तो उसने देखा प्रतिभा का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटक रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। प्रतिभा को लोगों की मदद से नीचे उतारा। उसे प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। उसे डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृतक करार दे दिया।

घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंच जांच शुरू की। प्रतिभा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version