Homeराज्य-शहरविक्रम संवत 2082 का स्वागत: नरसिंहपुर में जलगंगा अभियान की शुरुआत,...

विक्रम संवत 2082 का स्वागत: नरसिंहपुर में जलगंगा अभियान की शुरुआत, मंत्री बोले- भारत के विश्व गुरू बनने की ओर – Narsinghpur News


कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

नरसिंहपुर में विक्रम संवत 2082 के आगमन पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने भगवान नरसिंह मंदिर में विक्रमोत्सव-2025 का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।

.

इस अवसर पर जलगंगा संवर्धन अभियान की भी शुरुआत की गई। यह अभियान 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन हुआ।

मंत्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की श्रेष्ठ संस्कृतियों में से एक है। उन्होंने यूरोपीय कैलेंडर के बजाय भारतीय नववर्ष को महत्व देने पर जोर दिया। उन्होंने इसे गौरव और उत्सव का दिन बताया। उन्होंने कहा कि भारत के विश्व गुरू बनने की संकल्पना साकार होने वाली है। आदि शंकराचार्य से लेकर हमारे धर्मगुरू इसे स्थापित करने में जुटे हैं।

मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने भगवान नरसिंह मंदिर में विक्रमोत्सव-2025 का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रम संवत को प्रदेश में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। पूर्वजों को स्मरण व श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर है। देश में कितनी भी विपरीत परिस्थिति हो, लेकिन मां नर्मदा व भगवान श्री नरसिंह की कृपा हमेशा जिले में बनी रहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 मार्च से 30 जून तक प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भगवा ध्वज लिए बच्चे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोडिया और नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे मौजूद रहे। कलेक्टर शीतला पटले और पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version