Homeमध्य प्रदेशविदिशा में 117 किसानों पर 3.52 लाख का जुर्माना: नरवाई जलाने...

विदिशा में 117 किसानों पर 3.52 लाख का जुर्माना: नरवाई जलाने पर हुई कार्रवाई, दो के खिलाफ FIR दर्ज – Vidisha News



विदिशा जिले में फसल अवशेष जलाने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देश पर जिले में नरवाई जलाने वाले 117 किसानों पर 3 लाख 52 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने बताया कि विदिशा तहसील में

.

कुरवाई तहसील के जमुनापुर, खिरिया, मड़इया, केथोरा, खजरोद और फतेहपुर में 24 किसानों पर 1.30 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। नटेरन तहसील में 61 किसानों पर 1.42 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

5 लोगों से 12,500 रुपए का अर्थदंड वसूला जाएगा विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा के अनुसार, तहसील क्षेत्र में 5 लोगों से 12,500 रुपए का अर्थदंड वसूला जा रहा है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को नरवाई जलाने से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version