Homeराज्य-शहरवेयरहाउस से 7100 क्विंटल धान गायब: कटंगी-मंझोली में भी गड़बड़ी की...

वेयरहाउस से 7100 क्विंटल धान गायब: कटंगी-मंझोली में भी गड़बड़ी की शिकायतें; जबलपुर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश – Jabalpur News



जबलपुर जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।

जबलपुर जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई है। कुल 3.81 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी में से कई समितियों में धान की कमी पाई गई है। ताज़ा मामला पनागर के काला डुमर स्थित नर्मदा वेयर हाउस का है, जहां 7100 क्विंटल धान गायब मिली है। प्रारंभिक

.

इसी तरह कटंगी में 5618 क्विंटल और मंझोली की खाड़ सेवा सहकारी समिति में भी धान की कमी पाई गई है। कुल मिलाकर 8 से 10 समितियों में धान की कमी के मामले सामने आए हैं।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, दोषी पाए जाने वालों से धान की राशि वसूली जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि, 3.81 लाख मीट्रिक टन में से 3.71 लाख मीट्रिक टन धान का ऐक्सैप्टैंस जारी हो चुका है। कुछ धान बारिश की वजह से खराब हुई है।

कलेक्टर का कहना है कि इतनी बड़ी खरीदी में 600-700 मीट्रिक टन की कमी बहुत बड़ा आंकड़ा नहीं है। उनके अनुसार ज्यादा गंभीर मामला यह है कि कहीं फर्जी तरीके से केवल एंट्री तो नहीं की गई और वास्तव में धान खरीदी ही न हुई हो। जांच रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version