Homeमध्य प्रदेशव्यापारी से फ्रॉड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में: अनाज खरीदी के...

व्यापारी से फ्रॉड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में: अनाज खरीदी के 33 लाख में से 16 लाख नहीं दिए; प्रोटेक्शन वारंट पर लाई पुलिस – Guna News



शहर के गल्ला व्यापारी के साथ धोखाधड़ी के आरोपी को कैंट पुलिस इंदौर से लाई है। उसने व्यापारी से अनाज खरीदकर उसका 16 लाख का पेमेंट नहीं किया था। जनवरी महीने में व्यापारी ने उसकी शिकायत की थी। आरोपी ने इंदौर में भी गल्ला व्यापारियों से फ्रॉड किया था। पु

.

दरअसल, भगवती कॉलोनी के रहने वाले आशीष जैन पुत्र सुनील जैन गल्ला व्यापारी हैं। वह छायांशी ब्रदर्स नामक फर्म के प्रोप्राइटर हैं। उन्होंने 20 जनवरी को कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि इंदौर के सपना संगीता रोड स्थित अग्रवाल नगर के निवासी आशीष जैन आशीष इंटरप्राइजेज फर्म के मालिक हैं। उन्होंने बड़ी मात्रा में मक्का और मसूर खरीदा था।

शिकायत के अनुसार 19 फरवरी 2024 से 28 मार्च 2024 तक उन्होंने आरोपी को कुल 6 ट्रक मक्का और 1 ट्रक मसूर भेजा था। इसका कुल वजन 1264.3 क्विंटल था। इनकी कुल कीमत 33,50,614 आंकी गई। आरोपी ने इसके भुगतान के तौर पर 15 लाख 28 फरवरी 2024 को, 2 लाख 16 मई 2024 को, और 51 हजार 15 नवंबर 2024 को आरटीजीएस के माध्यम से दिए।हालांकि, शेष 16,05,614 की राशि अब तक नहीं दी गई है। आरोपी ने भुगतान के लिए कई बार आश्वासन दिया, लेकिन आज तक बकाया राशि अदा नहीं की। आशीष जैन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आशीष जैन के खिलाफ FIR दर्ज कर मामला जांच में लिया था।

सूत्रों के अनुसार 16 लाख की धोखाधड़ी के इस मामले आरोपी आशीष जैन पुत्र स्व कबूल चंद जैन को कैंट पुलिस की टीम इंदौर से पकड़ कर गुना ले आई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से कैंट थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर लाया गया है।

16 लाख की धोखाधड़ी में गुना लाए गए इंदौर के व्यापारी आशीष जैन को इंदौर के भंवरकुआ थाने की पुलिस द्वारा अभी हाल ही में धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। यह धोखाधड़ी उसने बैंक में गिरवी रखे मकान को बेचने के नाम पर की थी। इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version