Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी एसपी ऑफिस पहुंची महिलाएं: आदिवासी बस्ती से अवैध शराब दुकान...

शिवपुरी एसपी ऑफिस पहुंची महिलाएं: आदिवासी बस्ती से अवैध शराब दुकान हटाने की मांग; बोलीं- परिवारों पर गहरा रहा आर्थिक संकट – Shivpuri News



शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं ने अवैध शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मदकपुरा लुधावली की महिलाएं मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने वेयरहाउस के पास और सहरिया बस्ती में चल रही अवैध शराब की दुकानों को बंद कराने क

.

महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लक्ष्मण आदिवासी और मुकेश परिहार यह अवैध धंधा चला रहे हैं। इन दुकानों पर दिन-रात भीड़ जमा रहती है। नशे में धुत लोग गाली-गलौज करते हैं। गरीबों के साथ मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो गई हैं।

शराब पीने से बढ़ रहे हादसे

उन्हाेंने बताया कि इसे लेकर हाल ही में एक दुखद घटना सामने आई। लुधावली के सुनील आदिवासी ने इन्हीं दुकानों से शराब पी। फिर अपनी साली के साथ बाइक पर निकला। गुना बायपास पर शिक्षा विभाग के बीईओ की कार से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में सुनील की मौत हो गई।

परिवारों पर गहरा रहा आर्थिक संकट

महिलाओं का कहना है कि बस्ती के बीच शराब की दुकानें होने से युवा और बच्चे भी नशे की ओर बढ़ रहे हैं। मजदूर अपनी कमाई शराब में उड़ा रहे हैं। इससे परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा रहा है। घरेलू हिंसा की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

महिलाओं ने एसपी से इन अवैध दुकानों को तुरंत बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version