Homeमध्य प्रदेशश्योपुर में 32 वाहनों पर 27,900 रुपए जुर्माना: यातायात पुलिस ने...

श्योपुर में 32 वाहनों पर 27,900 रुपए जुर्माना: यातायात पुलिस ने 15 ऑटो किए जब्त; ओवर लोडिंग वाहनों को पकड़ा – Sheopur News



श्योपुर में यातायात पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अभियान में 32 वाहन चालकों से 27,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

.

चेकिंग में 13 चालक बिना हेलमेट मिले। 2 वाहन बिना नंबर प्लेट के थे। 7 वाहनों की फिटनेस नहीं थी। 3 वाहन बिना बीमा के चल रहे थे। 3 वाहन बिना परमिट के मिले। 2 वाहन ओवरलोड थे। एक वाहन बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र का था। एक वाहन बिना सर्चलाइट के पाया गया।

परिवहन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई में 15 ऑटो जब्त किए गए। इनमें कुछ बिना दस्तावेज चल रहे थे। कुछ क्षमता से अधिक सवारियां ले जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में यह अभियान चला। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत और उनकी टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच की।

कार्रवाई के साथ समझाइश दी

श्योपुर यातायात प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें नियमों को पालन न करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना की कार्रवाई के साथ समझाइश भी दी गई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version