Homeबिहारसहरसा मंडल कारा के विचाराधीन बंदी की मौत: परिजनों ने जेल...

सहरसा मंडल कारा के विचाराधीन बंदी की मौत: परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप, अस्पताल में कैदी की गई जान – Saharsa News


सहरसा मंडल कारा में बंद विचाराधीन बंदी विष्णुदेव शर्मा (75) की शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल में मौत हो गई। जेल अधीक्षक के अनुसार, सुबह साढ़े 4 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत को लेकर परिजन ने जिला प्रशासन से जांच

.

दरअसल, विष्णुदेव शर्मा बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर वार्ड 11 का रहने वाला था। वर्ष 2021 में जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में उसे 2 महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। तब से वो न्यायिक हिरासत में था।

मृतक के शव को ले जाते परिजन।

परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

मृतक के बेटे चंदन और अशोक को शुक्रवार सुबह 7 बजे पुलिस ने सूचना दी। अशोक ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे पिता से मुलाकात की थी। तब उनकी तबीयत ठीक थी। उसने कहा कि अचानक मौत से वह स्तब्ध है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल पहुंची पुलिस।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

सहरसा सदर के कार्यपालक पदाधिकारी अवधेश प्रसाद ने बताया कि मौत के कारणों का पता मेडिकल बोर्ड द्वारा किए जाने वाले पोस्टमॉर्टम से चलेगा। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर कमलाकांत तिवारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version