Homeमध्य प्रदेशसांप के काटने पर अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक: विदिशा में 12...

सांप के काटने पर अस्पताल की बजाय झाड़-फूंक: विदिशा में 12 साल के बच्चे की मौत, डॉक्टरों ने कहा- समय पर इलाज मिलता तो बच सकता था – Vidisha News



विदिशा के सतपुड़ा ग्रांट क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण 12 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। शनिवार को देव कृष्ण शिल्पकार को घर पर सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक के लिए बिछिया ले गए।

.

बिछिया में एक बाबा के स्थान पर झाड़-फूंक कराई गई। बाबा ने सिहोद ले जाने की सलाह दी। इस दौरान देव की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता का पहले ही देहांत हो चुका देव कक्षा आठवीं पास कर चुका था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

डॉक्टरों ने बताया कि सर्पदंश के मामलों में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version