Homeहरियाणासाइक्लोथॉन 2.0 के लिए रजिस्ट्रेशन में फतेहाबाद जिला सबसे आगे: 57578...

साइक्लोथॉन 2.0 के लिए रजिस्ट्रेशन में फतेहाबाद जिला सबसे आगे: 57578 लोगों ने करवाया पंजीकरण, आज दोपहर बाद जिले में प्रवेश करेगी यात्रा – Fatehabad (Haryana) News


साइक्लोथॉन 2.0 की जानकारी देती फतेहाबाद डीसी मनदीप कौर।

ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर प्रदेश में निकाली जा रही साइक्लोथॉन 2.0 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने में फतेहाबाद जिला सबसे अग्रणी रहा है। साइक्लोथॉन 2.0 में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की भागीदारी करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलाई गई। इस प्रक्रिया म

.

यह साइक्लोथॉन आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे फतेहाबाद जिले में प्रवेश करेगी। रात्रि ठहराव यहीं होगा। शनिवार को सुबह सिरसा के लिए रवाना हो जाएगी।

फतेहाबाद डीआईपीआरओ के एक्स हैंडल पर दी गई जिले के अग्रणी होने की जानकारी।

यह रहेगा फतेहाबाद में साइक्लोथॉन का रूट

प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे साइक्लोथॉन 2.0 भूना क्षेत्र के गांव ढाणी कंबोज से जिला फतेहाबाद की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां ढाणी कंबोज में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यहीं पर जिले के लोग इस साइक्लोथॉन में शामिल होकर उनके साथ आगे बढ़ेंगे।

इसके बाद यह साइक्लोथॉन यात्रा भूना के ढाणी कंबोज से आगे बढ़ते हुए राजकीय महाविद्यालय भूना, गांव जांडली खुर्द, झलनियां, ढाणी बिसला, बरसीन के रास्ते होते हुए फतेहाबाद शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा में शामिल साइकिल सवारों का रात्रि ठहराव पुराने बस स्टैंड के सामने बनी श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में होगा।

यह है रजिस्ट्रेशन करवाने वालों का जिला अनुसार आंकड़ा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version