Homeहरियाणासिरसा में जंगली घायल सूअर को पकड़ा: महिला पर किया था...

सिरसा में जंगली घायल सूअर को पकड़ा: महिला पर किया था हमला, फसलों को नुकसान पहुंचाया – dabwali News



वन्य जीव रेस्क्यू टीम ने पकड़ा जंगली सूअर।

सिरसा के खंड डबवाली क्षेत्र में एक जंगली सूअर को वन्य जीव रक्षक टीम ने पकड़ा है। लंबी गांव में पिछले कुछ दिनों से यह सूअर उत्पात मचा रहा था। इस सूअर ने एक महिला पर हमला भी किया था। इस घटना के बाद कई गांवों की पंचायतों और ग्रामीणों ने बैठक की।

.

उन्होंने वन्य जीव रेस्क्यू टीम से जंगली सूअर को तुरंत पकड़ने की मांग की। टीम ने फार्म हाउस के पीछे जाल बिछाकर चोटिल सूअर को पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम के अनुसार जंगली सूअर जब घायल होता है, तब वह लोगों पर हमला करता है। पकड़े गए सूअर के शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान थे। टीम उसे आपातकालीन एम्बुलेंस से ले गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सूअर अक्सर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन किसी ग्रामीण पर हमला करने का यह पहला मामला है। गंगा गांव के खेतों में इस तरह के जंगली सूअर अक्सर देखे जाते हैं। सूअर के पकड़े जाने की खबर से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version