सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में सोमवार को गोरखपुर गांव के पास दोपहर 1 बजे यह हादसा हुआ। छपारा से बंडोल जा रहे 30 वर्षीय सुभम चौधरी की बाइक बेकाबू होकर फिसल गई।
.
मौके से गुजर रहे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने घायल युवक की मदद की। उन्होंने तुरंत युवक को अपने वाहन में बिठाया। फिर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां युवक का इलाज शुरू कर दिया गया।
घायल को अस्पताल लेकर पहुंच सिवनी विधायक।
छपारा थाना प्रभारी खेमेन्द्र जेतवार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। घायल के बयान लेकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विधायक बोले- घायल की स्थिति अब पहले से बेहतर
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का कहना है कि सिवनी से छपारा जा रहे थे। जब वह गोरखपुर ग्राम के समीप पहुंचे तो एक बाइक सवार, जिसका नाम शुभम चौधरी उम्र 30 वर्ष है। घायल अवस्था में पड़ा था। उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर अस्पताल में भर्ती कराया था। अब उसकी हालत पहले से बेहतर है।