Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में नगर पालिका कर्मी की मौत के बाद बवाल: जेसीबी...

सीतापुर में नगर पालिका कर्मी की मौत के बाद बवाल: जेसीबी और टैंकर लगाकर कर्मचारियों ने लालबाग चौराहा किया जाम, पुलिस से नोंकझोंक – Sitapur News


अभिषेक सिंह | सीतापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में गुरुवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शुक्रवार को शहर में बवाल हो गया। नगर पालिका में कार्यरत प्रकाश लिपिक अंकुल सेठ की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत के बाद नगर पालिका कर्मचारी गुस्से में सड़क पर उतर आए। कर्मचारियों ने लालबाग चौराहे पर जेसीबी और टैंकर खड़े कर जाम लगा दिया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

भाजपा नेता के भाई पर लगे आरोप

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि जिस डिजायर कार ने अंकुल सेठ को टक्कर मारी, उसमें कथित तौर पर भाजपा नेता का भाई सवार था, और गाड़ी पर विधानसभा का पास भी लगा हुआ था। यह दुर्घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रधान डाकघर के पास उस वक्त हुई जब अंकुल सेठ रानी अहिल्याबाई शताब्दी समारोह की तैयारियों में जुटे थे।

इलाज के दौरान लखनऊ में मौत

दुर्घटना के बाद अंकुल को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही नगर पालिका कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार सुबह कर्मचारी शव लेकर लालबाग चौराहे पर प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन शहर से बाहर ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने चौराहे पर जेसीबी, टैंकर और अन्य वाहन खड़े कर जाम लगा दिया।

मौत के बाद बवाल की 5 तस्वीरें…

पुलिस से नोकझोंक

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश करते रहे, लेकिन कर्मचारी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

शहर में तनाव, जनजीवन प्रभावित

घटना के बाद से शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने में लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। गाड़ी और उसमें सवार लोगों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version