Homeमध्य प्रदेशसीधी में जेसीबी ऑपरेटर की संदिग्ध मौत: शव पेड़ से लटका...

सीधी में जेसीबी ऑपरेटर की संदिग्ध मौत: शव पेड़ से लटका मिला, लड़की के परिवार पर हत्या का आरोप – Sidhi News


सीधी में जेसीबी ऑपरेटर अरविंद तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के पास पेड़ से लटका मिला। अरविंद एक दिन पहले शुक्रवार 28 मार्च शाम को घर से निकले थे। अगली शनिवार सुबह 10 बजे उनकी लाश मिली।

.

मृतक की बहन साक्षी तिवारी ने बताया कि अरविंद एक लड़की के साथ भागने की योजना बना रहा था। उसके बैग में कपड़े भी थे। अरविंद 15 दिन पहले ही घर लौटा था। तब से वह लड़की के संपर्क में था।

परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के चाचा रमेश तिवारी ने लड़की के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया। घटनास्थल पर अरविंद के शरीर पर कपड़े थे। उनकी पीठ पर बैग भी बंधा हुआ था।

मृतक के घर शोक संवेदनाएं प्रकट करने लोग पहुंच रहे हैं।

पुलिस जांच कर रही

पुलिस घटना की सूचना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

सीधी एसपी डॉक्टर रविंद्र वर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। परिजन मामले को संदेहास्पद मान रहे हैं। वे जांच की मांग कर रहे हैं।

घटना से पहले अरविंद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ये स्टोरी अपलोड की थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version