Homeराज्य-शहरसुजानपुर विधायक पर भाजपा ने साधा निशाना: मंडल अध्यक्ष बोले- एक...

सुजानपुर विधायक पर भाजपा ने साधा निशाना: मंडल अध्यक्ष बोले- एक साल का कार्यकाल निराशाजनक, क्षेत्र का विकास बीजेपी की देन – Sujanpur News



सुजानपुर में मीडिया से बात करते भाजपा नेता

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर भाजपा मंडल के नेताओं ने विधायक के एक वर्ष के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत ठाकुर और टोनी देवी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुज

.

भाजपा नेताओं ने कहा कि विधायक ने पिछले एक साल में सुजानपुर में विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा द्वारा शुरू किए गए कार्यों का श्रेय लिया है। नेताओं ने विधायक को चुनौती दी है कि वे सुजानपुर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए किए गए कार्यों के दस्तावेज सार्वजनिक करें।

पंचायतों में वार्ड बंदी का वादा भी अधूरा

भाजपा नेताओं ने चुनावी वादों को याद दिलाते हुए कहा कि विधायक ने हर पंचायत में लोगों की समस्याओं के लिए रजिस्टर लगाने का वादा किया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी वे सभी पंचायतों तक नहीं पहुंच पाए हैं। इसके अलावा पंचायतों में वार्ड बंदी का वादा भी अधूरा रह गया है।

मीडिया द्वारा कई बार पूछे जाने पर भी विधायक ने विकास कार्यों का कोई ब्योरा नहीं दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वे अपने समर्थकों को आगे कर देते हैं। मंडल भाजपा ने एक बार फिर विधायक से विकास कार्यों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version