Homeछत्तीसगढसूरजपुर में राजनीतिक दलों ने भरा नामांकन: भाजपा ने रैली निकालकर...

सूरजपुर में राजनीतिक दलों ने भरा नामांकन: भाजपा ने रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस रही सादगीपूर्ण – Surajpur News


सूरजपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए जहां भारतीय जनता पार्टी ने रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई, वहीं कांग्रेस ने सादगीपूर्ण तरीके से नामांकन प्रक्रिया पूरी की। दोनों राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल किया।

.

कलेक्ट्रेट कार्यालय में भाजपा की प्रत्याशी देवंती साहू और कांग्रेस की प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा की ओर से प्रेमनगर के विधायक भुलन सिंह मरावी और कांग्रेस से पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े मौजूद रहे।

सूरजपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP ने शक्ति प्रदर्शन किया।

विकास के मुद्दे पर मांगा जनता का समर्थन

दोनों दलों के प्रत्याशियों ने विकास को मुख्य मुद्दा बताते हुए जनता का समर्थन मांगा। दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्षों ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के आधार पर जीत का दावा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती रजवाड़े ने कहा कि पार्टी आंतरिक गुटबाजी से ऊपर उठकर एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।

सूरजपुर में कांग्रेस ने सादगीपूर्ण तरीके से नामांकन प्रक्रिया पूरी की।

अपनी-अपनी जीत के दावें

चुनावी माहौल में दोनों दल अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट है कि अंतिम निर्णय जनता के हाथों में होगा और आने वाला समय ही बताएगा कि किसके पक्ष में जनमत जाता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version