गांव जवाहरा में बीजेपी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव जवाहरा में बीजेपी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद के चलते हत्या वारदात को अंजाम दिया गया है।आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और वही एफएसएल टी
.
गोहाना के गांव जवाहरा गांव में होली के दिन गाँव के नंबरदार और बीजेपी पार्टी के मुंडलाना मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र की कई गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।शाम के समय अपनी गली में मौजूद था। इस दौरान गांव के ही मन्नू पुत्र जगदीश ने सुरेंद्र पर फायरिंग कर दी। एक गोली गाँव की गली में मारी और गोली लगने के बाद सुरेन्द्र दुकान में भागा। दूसरी गोली दुकान में मारी है। जहां मौके पर ही मौत हो गई। करीबन 2 से 3 गोलियां चलाई गई है।
प्रदेश मुख्यमंत्री के साथ नंबरदार सुरेन्द्र सिंह
क्या था मामला जानकारी के मुताबिक मन्नू की बुआ की जमीन सुरेंद्र द्वारा खरीदी गई थी। जिसको लेकर वह रंजिश रखे हुए थे। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि सुरेंद्र पहले इनेलो पार्टी में जुड़ा रहा है। उसके बाद उसने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2021 में गांव जवाहरा के रहने वाले नंबरदार सुरेंद्र को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया था।
भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कई टीम गठित कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट चुकी है।