Homeदेशहरियाणा में कड़ाके की ठंड, 12 जिलों में घना कोहरा: विजिबिलिटी...

हरियाणा में कड़ाके की ठंड, 12 जिलों में घना कोहरा: विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, सूबे में बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार – Haryana News


मंगलवार को भिवानी के लोहारू में छाई धुंध। यहां विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही।

हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। उत्तर दिशा से चल रही हवाएं भी ठिठुरन बढ़ा रही हैं।

.

इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। कोहरे के कारण यहां 50 से 200 मीटर तक ही विजिबिलिटी रहने के आसार हैं।

वाहन चालकों को इस दौरान एहतियात से चलने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। कोहरे का यह दौर सूबे में 29 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा 26 से पहाड़ों में एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 27 से सूबे के कुछ जिलों में ओले गिरने के भी आसार हैं।

15 दिन बंद रहेंगे स्कूल हरियाणा सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। ये छुट्टियों 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी, जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

मौसम विशेषज्ञ बोले- आज से बदलेगा मौसम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि 26 दिसंबर यानी आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है।

इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 26 दिसंबर की रात से हवाओं के रुख में बदलाव आ रहा है। इससे उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है।

27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी व दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version