Homeहरियाणाहांसी PHC में विधायक भयाना का औचक निरीक्षण: कर्मचारी मिले नदारद,...

हांसी PHC में विधायक भयाना का औचक निरीक्षण: कर्मचारी मिले नदारद, विभाग के 6 को नोटिस जारी, MLA बोले-अच्छा नहीं लगा – Hansi News


हाजिरी रजिस्टर जांचते और कर्मचारी से पूछताछ करते विधायक विनोद भयाना।

हिसार जिले के हांसी के गांव उमरा में शुक्रवार को विधायक विनोद भयाना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी की व्यवस्थाएं जांची और हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया। उन्हें कई कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। जिस पर विध

.

उच्चाधिकारियों से करेंगे शिकायत

दरअसल शुक्रवार को विधायक विनोद भयाना उमरा में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बारे में शिकायत की थी। विधायक ने शिकायत के अनुसार ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का और निरीक्षण किया। विधायक ने स्वयं माना कि ग्रामीणों के द्वारा की गई, शिकायत में काफी सच्चाई है। उन्हें यहां आकर सच में बहुत बुरा लगा। कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले और कुछ डेपुटेशन पर गए हुए हैं।

इसके लिए वह शिकायत भी करेंगे और जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।

रजिस्टर की जांच करते विधायक।

6 कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस

विधायक के औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने छह कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। हालांकि इनमें से दो कर्मचारी ऐसे थे, जो रात्रि ड्यूटी पर आने थे और दो कर्मचारी दूसरी जगह कैंप में गए हुए थे। जिन्होंने मूवमेंट रजिस्टर में एंट्री नहीं की थी व दो कर्मचारी गैरमौजूद थे। SMO डॉ. कामिंद मोगा ने इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस से जारी किया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version