Homeराज्य-शहरहिमाचल CM की संगठन को लेकर रजनी पाटिल से मीटिंग: संभावित...

हिमाचल CM की संगठन को लेकर रजनी पाटिल से मीटिंग: संभावित पदाधिकारियों की लिस्ट सौंपी, दिल्ली से केरल गए मुख्यमंत्री, 5 को शिमला लौटेंगे – Shimla News


दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी चेतन चौहन के साथ मीटिंग के दौरान सीएम सुक्खू।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज केरल रवाना होने से पहले दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी चेतन चौहान के साथ मीटिंग की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के नए संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने संगठन में संभावित दावेदारों के नाम रजनी पाटिल को दिए और इन नामों पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहले ही होलीलॉज गुट के संभावित दावेदारों के नाम रजनी पाटिल को दे चुकी हैं।

अब कांग्रेस हाईकमान इसी हफ्ते संगठन को फाइनल रूप देकर नए संगठन की घोषणा करेगा। प्रदेश में कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 150 दिन से भंग पड़ी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

खड़गे ने 6 नवंबर को भंग की थी सभी कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते साल 6 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। तब से सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य में बिना संगठन के है। इससे कांग्रेस वर्कर मायूस बैठा है। पार्टी की एक्टिविटी बंद पड़ी है।

कांग्रेस में पांच महीने से इकलौती पदाधिकारी प्रतिभा सिंह प्रदेश में पांच महीने से कांग्रेस की इकलौती पदाधिकारी राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता बार बार हिमाचल आकर भरोसा देते रहे कि जल्द नया संगठन बना दिया जाएगा। बीते 28 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी 15 दिन में संगठन बनाने का दावा करके वापस दिल्ली लौटीं थी। मगर एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी संगठन नहीं बनाया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष बदलने के आसार कम प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी बदलने की चर्चाएं थी। मगर सूत्र बताते हैं कि अभी कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने के आसार नहीं है। ऐसा करने से होलीलॉज खेमा नाराज हो सकता है। इसलिए कांग्रेस अभी प्रतिभा सिंह के साथ आगे बढ़ सकती है।

प्रदेश प्रभारी से मीटिंग के बाद सीएम सुक्खू दिल्ली से केरल रवाना हो गए हैं। कांग्रेस ने उन्हें केरल विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया है। उन्हें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है।

4 अप्रैल को केरल से दिल्ली लौटेंगे CM सीएम सुक्खू चार अप्रैल को वापस दिल्ली और पांच अप्रैल को शिमला लौट सकते हैं। इसके बाद आठ अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाले कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए सीएम दोबारा प्रदेश से बाहर जाएंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version