Homeहरियाणाहिसार में दो पक्षों में मारपीट: खेत की जोताई को लेकर...

हिसार में दो पक्षों में मारपीट: खेत की जोताई को लेकर विवाद, जैली और लाठी-डंडों से हमला, तीन लोग घायल – Narnaund News



हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के पेटवाड़ गांव में खेत की जोताई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में एक बुजुर्ग, उनकी पत्नी और बेटे को चोटें आईं। पुलिस मामले की शिकायत दर्ज जांच में जुट गई है।

.

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय चांदीराम अपने खेत में मनदीप से जोताई करवा रहे थे। इसी दौरान गांव के राजेश, रामफल, सोनू, कृष्ण, कर्मबीर, मोनू, सुनीता, दीपक और एक अन्य युवक वहां पहुंच गए। दीपक के पास जैली थी और अन्य लोगों के हाथों में डंडे थे।

जोताई करने पर जैली से हमला

चांदीराम ने अपने बेटे सुमित को फोन किया। सुमित अपनी मां राजेश रानी के साथ मौके पर पहुंचा। जैसे ही जोताई फिर से शुरू की गई, आरोपियों ने मनदीप को धमकाकर भगा दिया। दीपक ने राजेश रानी के बाएं पैर में जैली से वार किया। अन्य लोगों ने डंडों से चांदीराम और सुमित पर हमला किया।

तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

हमले में चांदीराम के बाएं हाथ और दाहिने पैर में चोटें आईं। सुमित को 6 और राजेश रानी को एक गंभीर चोट लगी। तीनों घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चांदीराम और सुमित के मोबाइल भी ले गए।

10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नारनौंद थाना पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच एएसआई अमन कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version