भोपाल के कोलार में बूथ क्र 223 की अध्यक्ष बनी अर्चना गोस्वामी का संगठन एप पर रजिस्ट्रेशन करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा।
गुरुवार से मध्यप्रदेश में बीजेपी की बूथ समितियों के चुनाव शुरू हो गए हैं। 20 नवंबर तक प्रदेश के 65015 बूथों पर बूथ समितियों का गठन होगा। इन बूथ समितियों में 1 लाख 95 हजार महिलाओं को शामिल किया जाएगा। बूथ के चुनाव भी बीजेपी डिजिटल मोड पर करा रही है। य
.
अर्चना शर्मा एमपी में पहली बूथ अध्यक्ष बनीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल में हुजूर विधानसभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार मंडल के दानिश हिल्स क्लब हाउस, वार्ड-80 के बूथ क्रमांक-223 पर बूथ संगठन पर्व की शुरुआत कर खुद पन्ना प्रमुख बने। वीडी शर्मा की मौजूदगी में मध्यप्रदेश में इस बार के संगठन चुनाव में अर्चना गोस्वामी पहली बूथ अध्यक्ष चुनी गईं। अर्चना के साथ 11 पदाधिकारियों और सदस्यों को सहमति से चुना गया।
वीडी शर्मा बने पन्ना प्रमुख पन्ना प्रमुख बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, मैं आज गर्व महसूस कर रहा हूं कि मुझे मेरे बूथ पर पन्ना प्रमुख की भूमिका मिली है। मैं सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस क्षेत्र को और मजबूती प्रदान करने की कोशिश करूंगा जो हमेशा भाजपा के साथ रहा है। संगठन पर्व के पहले चरण को कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ मनाया। दूसरे चरण में भी यह जोश कायम रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। इसलिए पूरी पारदर्शिता के साथ संगठन चुनाव संपन्न होते हैं।
बीजेपी की बूथ समिति बीजेपी की बूथ समिति में एक बूथ अध्यक्ष के साथ कुल 12 सदस्य होंगे। इनमें तीन महिलाएं होंगी।
- बूथ अध्यक्ष
- बूथ मंत्री
- सदस्य-1 (BLA-2)
- सदस्य-2 (लाभार्थी प्रमुख)
- सदस्य- 3 (मन की बात प्रमुख)
- सदस्य- 4 (व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख)
ऐसे होगा चुनाव बीजेपी ने बूथ समितियों के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं। इन्हें संगठन पर्व सहयोगी नाम दिया है। शक्ति केन्द्र स्तर पर संगठन सहयोगी यानि चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये अपने शक्ति केन्द्र में आने वाले बूथों पर जाकर पार्टी की सदस्य लेने वाले सदस्यों की बैठक लेंगे और उनमें से बूथ समितियों के लिए नामों का चयन कराएंगे। बूथ अध्यक्ष के अलावा 5 और सदस्य सोशल मीडिया और टेक्निक फ्रेंडली होंगे। यानि वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ ही मोबाइल और एप पर डेटा एंट्री करने में सक्षम हों।
बूथ अध्यक्ष के मोबाइल पर आएगा ओटीपी बूथ समितियों के चुनाव प्रक्रिया को तुरंत डिजिटलाइज करने के लिए बूथ अध्यक्ष का चयन होने के बाद उनके नाम की एंट्री संगठन एप पर की जाएगी। जानकारी दर्ज होने के बाद नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष के मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी वैरिफिकेशन के बाद अधिकारिक रूप से बूथ अध्यक्ष की जानकारी बीजेपी के पोर्टल पर दर्ज मानी जाएगी।
दिसंबर में होंगे मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव नवंबर महीने में बीजेपी की बूथ समितियों के गठन के बाद दिसंबर महीने में मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे। मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव से पहले पार्टी सदस्यता अभियान में अच्छा काम करने वाले अध्यक्षों की भी लिस्ट तैयार करा रही है। सदस्यता में अच्छा काम करने वाले पदाधिकारी अगली समिति में प्रमोट किए जाएंगे। शक्ति केन्द्र स्तर के कार्यकर्ता मंडल और मंडल में अच्छा काम करने वाले जिले की टीम में शामिल किए जा सकते हैं।