Homeछत्तीसगढ12 बजे होगी रायपुर मेयर इन काउंसिल की घोषणा: लिस्ट में...

12 बजे होगी रायपुर मेयर इन काउंसिल की घोषणा: लिस्ट में मोनज-दीपक,संतोष,खेम कुमार के नाम; नए और सीनियर पार्षदों का दिखेगा समीकरण – Chhattisgarh News


रायपुर नगर निगम में आज सोमवार को महापौर परिषद के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मेयर मीनल चौबे आज दोपहर 12 बजे मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की नामों की घोषणा करेंगी।

.

मेयर इन काउंसिल में नए और पुराने पार्षदों का समीकरण देखने को मिलेगा। सीनियर पार्षदों में उप नेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे के नाम लिस्ट में हैं। वहीं नए पार्षदों में खेम कुमार सेन, संतोष साहू, जैसे पहली बार पार्षद बने कैंडिडेट के नाम शामिल है।

रायपुर नगर निगम में आज MIC की घोषणा।

14 सदस्यों चुने जाएंंगे

रायपुर निगम में 70 वार्ड पार्षद हैं। वार्ड के अनुपात में 20 प्रतिशत पद MIC के लिए निश्चित किए गए हैं। इसके अनुसार 14 अलग-अलग विभाग तय किए जाएंगे और हर विभाग के अध्यक्ष के रूप में एक MIC सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। इनमें जल, स्वास्थ्य, संस्कृति, राजस्व, वित्त, उद्यान, नगर निवेश, लोक निर्माण जैसे विभाग महत्वपूर्ण हैं।

निगम में कैबिनेट की तरह काम करती है MIC

नगर निगम में MIC सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। राज्य में जिस तरह मंत्रियों की भूमिका होती है। उसी तरह नगर निगम में MIC सदस्यों की भूमिका कैबिनेट की तरह होती है। MIC गठन का अधिकार महापौर को होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version