HomeBlogमुक्तिधाम की सांसद ने अफसरों के साथ की सफाई:सांसद बोली- अभियान एक...

मुक्तिधाम की सांसद ने अफसरों के साथ की सफाई:सांसद बोली- अभियान एक दिन का नहीं, आदत बनाने का संकल्प लें

भिंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार सुबह धर्मपुरी मुक्तिधाम परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद संध्या राय ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ सफाई की। अभियान के दौरान मुक्तिधाम परिसर में जमा कचरा और अपशिष्ट हटाकर अलग-अलग हिस्सों की सफाई की गई। प्रशासन और नगर पालिका ने नागरिकों से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे रोजमर्रा की आदत बनाने की अपील की। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी की सफाई अभियान में सांसद संध्या राय के साथ कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा, जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर, नगर पालिका सीएमओ सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने मुक्तिधाम परिसर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई कर कचरा एकत्र किया और परिसर को व्यवस्थित किया। सफाई के साथ जिम्मेदारी का संदेश अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना केवल नगर पालिका या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। नागरिकों को भी अपने आसपास के स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कचरा अलग करने और पॉलीथिन कम करने पर जोर प्रशासन की ओर से नागरिकों से घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का पृथक्करण करने की अपील की गई। गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के साथ पॉलीथिन के इस्तेमाल को कम करने पर भी जोर दिया गया। जल और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही गई। अभियान एक दिन का नहीं, आदत बनाने का संकल्प प्रशासन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल एक दिन सफाई करना नहीं है। घर, गली, मोहल्ले और वार्ड को अपना मानकर नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। सामूहिक भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments