HomeBlogझगड़ा देखने घर से निकले दो युवकों को गोली मारी,VIDEO:ग्वालियर में बोलेरो...

झगड़ा देखने घर से निकले दो युवकों को गोली मारी,VIDEO:ग्वालियर में बोलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग की; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के आरामिल इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे फायरिंग हो गई। इसके पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। काले रंग की बोलेरो से आए हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। एक युवक के पेट में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक कांच मिल निवासी धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर का अन्नू तोमर और सादिक खान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपी बुधवार रात बोलेरो से आरामिल पहुंचे थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं। मारपीट और फायरिंग की 2 तस्वीरें देखिए… घर के बाहर खड़े युवक के पेट में लगी गोली घायल अजय के मुताबिक वह अपने घर के बाहर खड़ा था और विवाद देखने के लिए पहुंचा ही था, तभी गोली चल गई। एक गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। सादिक खान के पैर में भी गोली लगी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शुरुआती जांच में पैसों के लेन-देन का विवाद फायरिंग की वजह सामने आया है। घायलों की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार फुटेज में धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर की मौजूदगी सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments