Homeउत्तर प्रदेशBSF जवान पर इंजीनियर युवती का गंभीर आरोप: शादी का वादा...

BSF जवान पर इंजीनियर युवती का गंभीर आरोप: शादी का वादा कर करता रहा यौन शोषण, नौकरी लगने के बाद किया मना – Mainpuri News


मैनपुरी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैनपुरी के भोगांव में एक इंजीनियर युवती ने BSF जवान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती नोएडा की एक कंपनी में प्रोडक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

पीड़िता के पिता ने उसकी शादी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के यदुवंश नगर निवासी अर्जुन के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर युवती से संपर्क किया। 5 दिसंबर 2023 को गांव में युवती की गोद भराई की रस्म भी हुई।

अर्जुन की शादी किसी और से तय की

इसके बाद आरोपी अर्जुन नोएडा में युवती के आवास पर आने-जाने लगा। शादी का वादा करके उसने युवती का यौन शोषण किया। जून 2023 में अर्जुन को BSF में नौकरी मिल गई। जुलाई 2024 में उसके परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। जनवरी 2025 में उन्होंने अर्जुन की शादी किसी और से तय कर दी।

पीड़िता की शिकायत और एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और आरोपी की तलाश में जुटी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version