HomeबिहारCRPF के जवान को दी अंतिम विदाई: मुंगेर में गार्ड ऑफ...

CRPF के जवान को दी अंतिम विदाई: मुंगेर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार, बंगाल के दुर्गापुर में ड्यूटी के दौरान गई जान – Munger News


केंद्रीय अर्धसैनिक बल के सहायक अवर निरीक्षक सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को मुंगेर के लाल दरवाजा गंगा घाट पर पूरे सम्मान के साथ किया गया। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में ड्यूटी के दौरान गुरुवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

.

शनिवार सुबह सीआरपीएफ के वाहन से उनका पार्थिव शरीर दरियापुर पहुंचा। दो उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी और करीब एक दर्जन जवान भी साथ आए। अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और शोक सलामी दी गई।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शव यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत बजते रहे। लोगों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, सदानंद तेरा नाम रहेगा’ के नारे लगाए। तिरंगे और फूलों की माला से सजे वाहन पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया था।

1991 में हुई थी भर्ती

सदानंद सिंह 1991 में सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं। तीनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता दीप नारायण सिंह की पहले मौत हो चुकी है।

अंतिम यात्रा में अपर लोक अभियोजक मो. जहांगीर, पूर्व जिप सदस्य परवेज चांद, संजय सिंह, मिलन कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version