HomeबॉलीवुडRanveer Singh will make a series on Shaktimaan | रणवीर सिंह बनाएंगे...

Ranveer Singh will make a series on Shaktimaan | रणवीर सिंह बनाएंगे ‘शक्तिमान’ पर सीरीज!: खरीदे शो के राइट्स; मुकेश खन्ना ने एक्टर पर तंज कसते हुए कहा था- उनमें वो मासूमियत नहीं


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर रणवीर सिंह लंबे समय से देसी सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ का रोल निभाना चाहते थे। इसके राइट्स के लिए वो काफी समय से कोशिश में भी लगे थे। अब खबर ये है कि एक्टर ने इस शो को बनाने के राइट्स खरीद लिए हैं। वो जल्द ही ओटीटी पर इस सीरीज को लेकर आएंगे।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर ‘शक्तिमान’ सागा पर एक ओटीटी सीरीज बना रहे हैं। वो प्रोजेक्ट में पार्टनर के तौर पर जुड़े हैं। हालांकि, वो शक्तिमान का किरदार निभाएंगे या नहीं, यह अभी कंफर्म नहीं हो पाया है। साथ ही, शक्तिमान का रोल निभा चुके मुकेश खन्ना के भी जुड़ने की कोई खबर है।

बता दें कि पिछले एक साल से ‘शक्तिमान’ को लेकर विवाद चल रहा है। बीते साल मुकेश खन्ना ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि रणवीर शक्तिमान बनना चाहते हैं। राइट्स के लिए एक्टर उनसे मिलने के लिए तीन घंटे तक इंतजार किया था। हालांकि, रणवीर से मिलने के बाद मुकेश उन्हें राइट्स देने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें उनके चेहरे में मासूमियत नहीं दिखी।

2022 में हुई थी फिल्म ‘शक्तिमान’ की अनाउंसमेंट

90 के दशक में सुपरहीरो शो ‘शक्तिमान’ घर-घर फेमस था। यह शो टीवी पर 1997- 2005 तक चला। इस शो में शक्तिमान के रोल के लिए एक्टर मुकेश खन्ना को खूब पॉपुलैरिटी मिली।

टीवी शो ‘शक्तिमान’ में मुकेश खन्ना वे गंगाधर और शक्तिमान दो किरदार निभाए थे।

साल 2022 में सोनी पिक्चर्स ने एक वीडियो के जरिए मेगा बजट फिल्म ‘शक्तिमान की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को 200-300 करोड़ के बजट में तैयार किया जाएगा। मेकर्स इसे इंटरनेशनल लेवल पर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म में शक्तिमान के रोल के लिए रणवीर से पहले इस फिल्म के लिए ‘गली बॉय’ फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम सामने आया था। फिलहाल ये फिल्म लंबे समय से अटकी पड़ी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version