Homeउत्तर प्रदेशUP के 10 जिलों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट: नमी युक्त...

UP के 10 जिलों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट: नमी युक्त पुरवाई ने बदला मौसम का मिजाज, कानपुर रहा सबसे गर्म – Varanasi News


यूपी में आज 10 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के कारण तेज हवाओं के साथ पूर्वी यूपी में मौसम की फुहारे पड़ सकती है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं के कारण यूपी के अधिकांश जिलों में

.

यूपी का बांदा रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे में यूपी का कानपुर सबसे गर्म रहा जिसका अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान नजीबाबाद का रहा जिसका न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

प्रयागराज, सोनभद्र ,मिर्जापुर चंदौली ,वाराणसी ,संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया में बारिश का अलर्ट है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की अगले 24 घंटे में यूपी के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट देखी जाएगी। उसके बाद धीरे-धीरे फिर तापमान में उछाल आएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बंगाल की खाड़ी से चली नमी युक्त पुरवाई फिर से मौसम में बदलाव ला रही है

सीएम योगी के निर्देश- अफसर रखें हालात पर नजर

बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया ।सीएम योगी ने इस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। फसलों के नुकसान का आकलन कर शासन को रिपोर्ट देने की बात कही है। भ्रमण कर हालात पर नजर रखने के लिए भी कहा है।

अगले 3 दिन का मौसम कैसा रहेगा

• 22 मार्च : गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। 40Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

• 23 मार्च : ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। 20KM प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी

• 23 मार्च : मौसम शुष्क रहेगा। 20Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version