Homeउत्तर प्रदेशआज 3 हजार से ज्यादा जगहों पर होलिका दहन: उन्नाव में...

आज 3 हजार से ज्यादा जगहों पर होलिका दहन: उन्नाव में कल रंगों की बरसात, ढोल-बाजों के साथ तैयारी में जुटे लोग – Unnao News


उन्नाव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होलिका दहन से पहले गन्ना की बिक्री भी बढ़ गई है।

उन्नाव में होली का त्योहार शुरू हो गया है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार की देर रात तक होलिका दहन का कार्यक्रम होगा। जनपद में कुल 3069 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।

शुक्लागंज कस्बे में राजधानी मार्ग पर टैम्पो स्टैंड और गोपीनाथपुरम मोहल्ले समेत कई स्थानों पर विधि-विधान से पूजन के साथ होलिका दहन की तैयारियां की गई हैं। कई जगहों पर ढोल-बाजों के साथ लोग उत्सव की तैयारी में जुटे हैं।

देर रात तक होलिका दहन का कार्यक्रम चलेगा।

होली को लेकर बाजार सज गए हैं।

शुक्रवार को शहरी इलाकों में रंगों की होली खेली जाएगी। ग्रामीण इलाकों में कुछ गांवों में दो दिन तक होली का त्योहार मनाया जाएगा। शुक्लागंज कस्बे में 20 मार्च को गंगा मेला के दिन भी होली खेली जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होली के दिन लगी होने के कारण वे शनिवार को होली मनाएंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version