Homeझारखंडरांची के मेन रोड में अपराधियों की परेड: आम लोगों में...

रांची के मेन रोड में अपराधियों की परेड: आम लोगों में खौफ खत्म करने लिए सड़क पर घुमाया, अमन साव गैंग से जुड़े हैं तीनों अपराधी – Ranchi News


रांची के मेन रोड में अपराधियों की परेड

रांची पुलिस को अमन साव गिरोह से जुड़े तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है। गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजे जाने से पहले रांची के मेन रोड में परेड कराया गया। अमन साव गिरोह के तीनों गुर्गों को रांची पुलिस ने विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया है। इन ती

.

पुलिस ने जिन तीन लोगों को अरेस्ट किया है उनमें अजय सिंह सिकिदरी थाना क्षेत्र के सोसो नवागढ़ का रहने वाला है। इसके साथ रातू कमड़े निवासी समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली तथा मांडर के कनभीठा के रहने वाले वसीम अंसारी को भी अरेस्ट किया गया है।

सबसे ज्यादा अजय सिंह पर केस दर्ज

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके पास एक पिस्तौल, दो कट्टा, चार गोली और बाइक बरामद किए गए हैं। अपराधियों की गिरफ्तार और उनके पास से बरामद हथियार और गोलियों की जानकारी डीआईजी सह रांची एसएसपी चंदन सिंह ने दी है।

उन्होंने कहा कि अजय पर रांची के विभिन्न स्थानों में 14 मामले दर्ज हैं। जबकि कल्लू बंगाली तथा वसीम के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार-चार मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कल्लू बंगाली ने रातू के पिर्रा में अपनी पत्नी के नाम से जमीन खरीदी है। चंदन सिन्हा के मुताबिक गिरफ्तार अमन साहू के गुर्गों का कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर हमले में कोई हाथ नहीं है। ———————————- अमन साव से जुड़ी इस खबर को पढ़ें…. अमन साहू के 6 साथियों ने किया था हमला:ATS ने चलाई 38 गोली, 12 हुई आर-पार, छाती के पास फंसी 1, अब CID करेगी जांच

गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर में एटीएस ने 38 राउंड गोलियां चलाई थी। जिसमें से 13 गोलियां अमन साहू के शरीर के विभिन्न हिस्सों में लगी थी। 12 गोलियां अमन साहू के जिस्म के आर – पार हो गईं। एक गोली छाती के पास फंसा था, जिसे पोस्टमॉर्टम के दौरान निकाला गया।

वहीं इस मामले में चैनपुर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। यह एफआईआर एटीएस टीम को लीड कर रहे इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह के बयान पर दर्ज हुआ है। एफआईआर में बताया गया है कि पुलिस पर हमला कर अमन साहू को छुड़ाने की कोशिश करने में छह अपराधी शामिल थे। पूरी खबर यहां पढ़ें..



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version