उन्नाव1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। उन्नाव-लालगंज मार्ग पर काटी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बेनीगंज गांव के 40 वर्षीय मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
डीह गांव के दो अन्य युवक लल्लन धानुक और बुद्धिलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना शनिवार देर रात की है। मोहनलाल अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों की हालत नाजुक है।
घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए
अचलगंज थाना प्रभारी राजेश पाठक के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह बनी। पुलिस ने दोनों बाइकें कब्जे में ले ली हैं। परिजनों की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मोहनलाल की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी शोक की लहर है। घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।