सीहोर| पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम फिर बदला। होली पर दिल्ली में हुई बारिश के बाद शनिवार-रविवार की रात सीहोर में भी बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहे। रात का तापमान बढ़कर 22.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक ऐसा ही
.
वहीं, जो फसल खेतों में खड़ी है, वह दागी हो सकती है। इससे किसानों को उपज के सही दाम नहीं मिल पाएंगे। आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मार्च में मौसम में बदलाव होता रहता है। जाती हुई सर्दी और आती हुई गर्मी के बीच ठंड, गर्मी और बारिश तीनों का असर दिखता है। इस दौरान एक या दो विक्षोभ आते हैं, जिससे मौसम बदलता है। मार्च की शुरुआत से ही तेज गर्मी पड़ रही है। दूसरे सप्ताह में तापमान 37 से 38 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।