एक नजर होली (14 मार्च) की 10 बड़ी खबरों पर। मध्यप्रदेश में होली पर पूरे प्रदेश में जमकर रंग-गुलाल उड़ा। सीएम ने फूलों से होली खेली। साधु-संतों ने भी होली मनाई। रीवा और बड़वानी में दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की जान चली गई। इंदौर में होली की ड्यूटी प
.
1. भोपाल में CM यादव ने खेली फूलों से होली:दिग्विजय बोले- होली भाईचारे का त्योहार पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को जमकर रंग-गुलाल खेला गया। सीएम हाउस में ब्रज की होली खेली गई। सीएम हाउस पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री यादव के साथ फूलों की होली खेली। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, होली भाईचारे का त्योहार है। हिंदू, मुसलमान और ईसाई साथ मनाते आए हैं। बीच में इसे सांप्रदायिक रूप दे दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर
सीएम हाउस में ब्रज की खेली गई। भोपाल में टैंकर्स से रंग बरसाया गया।
2. रीवा में कार पुल से गिरी, तीन युवकों की मौत, बड़वानी में बस पलटी, मासूम की मौत मध्यप्रदेश में शुक्रवार को दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा रीवा में हुआ। यहां तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिर गई। इसमें तीन युवकों की जान चली गई। दूसरा हादसा बड़वानी में हुआ। यहां एक यात्री बस पलट गई। इसमें 16 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं 30 यात्री घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर
दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।
3. इंदौर में नमाज के बाद मुस्लिमों ने भी खेली होली, उज्जैन में साधु-संतों ने मनाई होली देश में सबसे पहले भगवान महाकाल ने होली खेली। शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती में बाबा महाकाल को पुजारी-पुरोहितों ने गुलाल लगाया। उज्जैन में साधु-संतों रंग-गुलाल उड़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘आज भोपाल में होली रे रसिया’ गाया। राधा-कृष्ण पर फूल बरसाए। इंदौर में नमाज के बाद मुस्लिमों ने भी होली खेली। पढ़ें पूरी खबर
4. इंदौर में होली ड्यूटी पर तैनात टीआई की मौत:सीने में उठा दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा इंदौर में होली की ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की मौत हो गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पाठक की ड्यूटी शुक्रवार को बेटमा में लगाई गई थी। वे आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। वे मूल रूप से भोपाल के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर
टीआई संजय पाठक को ड्यूटी पर सीने में दर्द उठा, उनकी मौत हो गई।
5. मुरैना में ट्रक से 6.35 करोड़ का गांजा जब्त:पशु आहार के बीच छिपाकर महाराष्ट्र से दिल्ली ले जा रहे थे मुरैना पुलिस ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 करोड़ 35 लाख रुपए का गांजा जब्त किया है। गांजे की मात्रा 30 क्विंटल है, जिसे एक मिनी ट्रक में पशु आहार की आड़ में छिपाकर महाराष्ट्र से दिल्ली ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
पशु आहार की आड़ में करोड़ों का गांजा दिल्ली ले जाया जा रहा था।
6.रीवा में घर में घुसकर तलवार से हमला; महिला-बच्ची को भी जान से मारने की धमकी रीवा जिले के थाना रायपुर कर्चुलियान के ग्राम पंचायत गोरगांव में होली की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने महिलाओं और नाबालिग बच्ची को भी धमकाया और हमला करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर
दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर तलवार से हमला कर दिया।
7. जबलपुर में पुलिस और पूर्व विधायक में बहस:युवकों को होली खेलने से रोकने पर भड़के जबलपुर के घमापुर चौक पर होली का त्योहार मनाते युवकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने मिट्टी से होली खेल रहे युवकों को खदेड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अंचल सोनकर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीएसपी और थाना प्रभारी सहित मौजूद पुलिस कर्मियों का विरोध किया। पढ़ें पूरी खबर
पूर्व विधायक की पुलिस से युवकों को होली खेलने से रोकने पर बहस हुई।
8. सौतेली मां ने 7 साल की बच्ची का गला घोंटा:खाना खिलाते वक्त छोटा भाई गोद से गिर गया था कटनी में सौतेली मां ने 7 साल की बच्ची की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला बरही थाना क्षेत्र के उटिनटोला में शुक्रवार सुबह का है। शुक्रवार सुबह नैना डेढ़ साल के सौतेले छोटे भाई को खाना खिला रही थी। इसी दौरान बच्चा जमीन पर गिर गया। उसके रोने से नंदिनी गुस्सा हो गई। उसने नैना की पिटाई कर दी। फिर रस्सी से गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी नंदिनी कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
मां ने सौतेली बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
9. ग्वालियर में बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, थाने पर हंगामा: परिजन बोले-पुलिस ने धमकाया था ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर 1 बजे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हार्ट अटैक आया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग महिला के परिजन शव को लेकर पड़ाव थाना के सामने पहुंचे और जाम लगा दिया। परिजन का आरोप था कि गुरुवार रात पड़ाव थाना पुलिस उनके घर आई थी। उसके पोते को तलाश रही थी। जब उन्होंने विरोध किया तो घर में जबरन घुसकर धमकाया था। पढ़ें पूरी खबर
बुजुर्ग के परिजनों ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाकर चक्काजाम कर दिया।
10. गोली के छर्रे लगने से बच्चा समेत आठ घायल:आलीराजपुर में कारतूस लोड कर रहा था सरपंच आलीराजपुर जिले के लोडनी गांव में शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली के छर्रे लगने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सात को जिला अस्पताल से इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल रेफर किया गया है। सोंडवा पुलिस के मुताबिक, गांव में नाहर सिंह नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार यहां अंतिम संस्कार के समय बंदूक चलाने की प्रथा है। पढ़ें पूरी खबर
अंतिम संस्कार के दौरान बंदूक चलाने के दौरान गोली से निकले छर्रे लोगों को लग गए।