Homeझारखंडझारखंड के 9 जिलों में आज चलेगा लू: प्रदेश में 3...

झारखंड के 9 जिलों में आज चलेगा लू: प्रदेश में 3 दिन 41 के पार रहेगा पारा, हीट वेव से 4 दिन नहीं मिलेगी राहत – Ranchi News


झारखंड के 9 जिलों में आज चलेगा लू

पूरा झारखंड बीते दो दिनों से तप रहा है। राज्य के 24 जिले में से लगभग आधे जिले का तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक हो गया है। मौसम विभाग की ओर से मौसम के इस बदलाव को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी रिपोर्ट में साफ कह

.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15, 16 और 17 मार्च तक लू चलने की संभावना है। 15 मार्च यानी आज राज्य के 9 जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहने वाले हैं। इन जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। वहीं 16 मार्च को 10 जिले लू की चपेट में रहेंगे, जबकि 17 मार्च को प्रदेश का दक्षिणी हिस्सा जिसमें पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां आते हैं, वहां लू चलेगा।

18 मार्च के बाद बारिश से राहत की उम्मीद

मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट बता रही है कि 15 मार्च यानी आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। 16 और 17 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं गर्जन वाले बादल भी बनने की पूरी संभावना है। 18 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।

रिपोर्ट में भीषण गर्मी से राहत मिलने की भी बात कही गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 19 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम बदलेगा और लू से राहत मिलेगी। ऐसे ही स्थिति 20 मार्च को भी रहेगी। उस दिन भी राज्य के कई हिस्सों में हल्के दर्ज की वर्षा होने की संभावना है। इस तरह से देखा जाए तो अगले 4 दिन के बाद मौसम फिर करवट लेगा और आम लोगों को इससे राहत मिल सकती है।

रांची का औसत तापमान 35 डिग्री रहने के आसार

बात राजधानी रांची के मौसम की करें तो 15 मार्च से 18 मार्च तक राजधानी रांची का औसत अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने वाला है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। पूर्वानुमान की रिपोर्ट के मुताबिक आज दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने वाला है।

इसी तरह 16 मार्च को आंशिक बादल छाए रख सकते हैं तथा गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। 17 मार्च को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं तथा गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने वाला है। 18 मार्च को आसमान में साफ रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान 36 डिग्री तक अधिकतम तापमान जाएगा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है।

पूर्वी सिंहभूम का बहरागोड़ा रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे में राज्य के मौसम की बात करें तो पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 40.30 डिग्री सेल्सियस पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा का रहा जबकि सबसे कम तापमान 15.3 डिग्री खूंटी का दर्ज किया गया है। मौसम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटे में रांची के मौसम का यह परिवर्तन 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। अभी अगले दो दिन कोई बड़ा बदलाव मौसम में नहीं होने वाला है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version