Homeहरियाणाकरनाल में मकान से 21 लाख के गहने चोरी: परिवार गया...

करनाल में मकान से 21 लाख के गहने चोरी: परिवार गया था घर से बाहर, आकर लॉकर खोला तो आभूषण मिले गायब – Karnal News


हरियाणा में करनाल के मॉडल टाउन में चोरों ने 21 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। ज्वेलरी घर के लॉकर में रखी हुई थी। घर वालों को चोरी को पता चला तो हक्के बक्के रह गए। पीड़ित मकान मालिक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शि

.

करनाल के मॉडल टाउन निवासी सिमरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह परिवार के साथ घर से बाहर गया हुआ था। उसने अपने घर के लॉकर में लाखों रुपए के गहने रखे हुए थे। कल शाम को जब घर आया और लॉकर खोल तो वहां से गहने गायब थे। उसने घर के अन्य लोगों से भी पूछा, लेकिन किसी को कुछ नहीं पता था। किसी अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, लेकिन गहने कैसे गायब हुए है, इसको लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

करनाल सिविल लाइन थाना की प्रतीकात्मक फोटो।

क्या क्या हुआ है चोरी

पीड़ित ने बताया है कि लॉकर में सोने के 16 सिक्के रखे हुए थे। इसके साथ ही 8 तोले सोने का गले का हार था। 8 तोले सोने के चार कढे थे। साथ ही तीन तोले सोने की 4 चुडियां भी गायब थी। चोरी होने से पूरा परिवार परेशान है।

पुलिस जुटी जांच में

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सिमरजीत ने अपने घर के लॉकर से चोरी की शिकायत दी है। सोने के गहने गायब हुए है। अज्ञात चोर पर शक जताया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version